बस में सफर के दौरान कई बार छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे की वजह बन सकती है। जिसका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो (Video) में दखा जा सकता है कि एक बस में चढ़ रहे दादाजी अचानक गिरने ही वाले थे कि बस में बैठे कंडक्टर की फुर्ती ने उन्हें गिरने से बचा लिया।
बस चलाते ही बिगड़ा बुजुर्ग का संतुलन
इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो (Video) इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले पेज @Ghantaa से लिया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बस में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। वह अभी ठीक से बस के अंदर पहुंच भी नहीं पाया था कि ड्राइवर ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। बस के चलते ही बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया। वह लड़खड़ाने लगा और ऐसा लग रहा था कि अगले ही पल वह सड़क पर गिर सकता है। अगर वह नीचे गिर जाता तो बस के पहिए की चपेट में आने या गंभीर चोट लगने का खतरा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
कंडक्टर ने दिखाई गजब की फुर्ती
बुजुर्ग को गिरता देखकर बस में मौजूद कंडक्टर ने तुरंत रिएक्ट किया और उसने बिना एक पल गंवाए ऐसा कदम उठाया कि बुजुर्ग की जान बच गई। बस से नीचे गिरने वाले बुजुर्ग को कंडक्टर ने तुरंत पकड़ लिया और उन्हें अपनी ओर खींच लिया फिर उन्हें बस में एक जगह सुरक्षित रूप से खड़ा कर दिया। कंडक्टर के इस तत्परता से उस बुजुर्ग की जान जाते-जाते बची। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुई, लेकिन कंडक्टर की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया।
एक छोटी सी गलती पड़ सकती थी भारी
इस घटना से साफ है कि बस में चढ़ते या उतरते समय थोड़ी सी जल्दबाजी कितनी खतरनाक हो सकती है। खासकर बुजुर्ग यात्रियों के लिए बस को तब तक नहीं चलाना चाहिए, जब तक वे पूरी तरह सुरक्षित तरीके से अंदर या बाहर न हो जाएं। ड्राइवर की एक छोटी सी जल्दबाजी के कारण बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया। हालांकि, कंडक्टर की समझदारी और तेजी ने स्थिति को संभाल लिया।
लोग कर रहे कंडक्टर की तारीफ
वीडियो (Video) देखने वाले लोग कंडक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर उसने समय पर बुजुर्ग को नहीं पकड़ा होता तो नतीजा बेहद गंभीर हो सकता था। यह घटना हमें दिखाती है कि किसी भी मुश्किल स्थिति में सही समय पर लिया गया एक छोटा सा फैसला किसी की जिंदगी को बचा सकता है। कंडक्टर ने सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि अपनी सूझबूझ और इंसानियत की भी मिसाल पेश की।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
