वायरल न्यूज़

सुपरफास्ट स्पीड और अनोखा अंदाज!चाय बनाने की स्पीड देखकर दंग रह गए लोग, देखें Viral Video

Viral Video: इस वीडियो में एक लोकप्रिय स्ट्रीट टी स्टॉल पर अद्भुत चाय बनाने का कौशल दिखाया गया है। दुकान का कारीगर और उसका साथी एक साथ टेबल पर लगे दर्जनों ग्लासों में एक ही बार में तेजी से चाय, दूध और विशेष सिरप डालते दिख रहे हैं।

Image

चाय बनाने का अनोखा स्टाइल (तस्वीर साभार- @jamaitea)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Trending Video) तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। ये तो हम सब जानते हैं भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि एक भावना है। सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान, एक कप कड़क चाय हर किसी का मूड फ्रेश कर देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक स्ट्रीट टी स्टॉल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चाय बनाने वाले का स्टाइल और उसकी स्पीड देखकर लोग हैरान हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि काउंटर पर कांच के दर्जनों ग्लास एक कतार में सजे हुए हैं। टी-स्टॉल का मुख्य कारीगर एक बड़ी केतली से लगातार चाय की धार छोड़ते हुए सभी ग्लासों को पलक झपकते ही भर देता है। उसकी टाइमिंग इतनी सटीक है कि चाय का संतुलन हर ग्लास में एक समान रहता है। इस पूरी प्रक्रिया में उसका साथी भी उसका पूरा साथ देता है। एक तरफ जहां चाय डाली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ तेजी से खास मसाले और सिरप मिलाकर हर कप को तैयार किया जा रहा है। दोनों का यह टीमवर्क और फुर्ती देखते ही बनती है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता रह गया। आप भी देखें ये मजेदार वीडियो...

    चाय बनाने का अनोखा स्टाइल

    वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि स्टाइल तो गजब का है। अब यह वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को jamaitea नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो पर अब तक मिलियन में व्यूज आ चुके हैं। इतना ही नहीं चाय प्रेमी इस वीडियो को देखकर कारीगर के हुनर और लगन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि इस तरह का स्पीड और परफेक्शन सिर्फ भारतीय स्ट्रीट फूड कल्चर में ही देखने को मिल सकता है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो यह वीडियो निश्चित रूप से आपका दिल जीत लेगा।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article