बाल खींचकर बेटी को पटकने लगी मां, वायरल वीडियो देख छूट जाएंगी हंसी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 1, 2025, 02:49 PM IST

Viral Video Today: वीडियो में देखेंगे कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही थी, तभी उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी, तो मां ने उसे बाल पकड़कर पटकना शुरू कर दिया।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक जबरदस्त वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लड़की चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर रील शूट कर रही है। मगर जैसे ही सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर की मां ने लड़की को देखा तुरंत उसके बाल खींचकर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में देखेंगे कि लड़की ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी होकर रील बना रही थी, तभी उसकी मां ने उसे रोकने की कोशिश की। जब लड़की नहीं मानी, तो मां ने उसे बाल पकड़कर पटकना शुरू कर दिया।

देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

इस घटना का वीडियो देखकर लोग हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में लड़की ब्लैक टॉप और लैपर्ड प्रिंट पैंट्स में नजर आ रही है, जबकि मां येलो कुर्ते और रेड दुपट्टे में हैं। ट्रेन के अंदर मौजूद एक शख्स इस घटना को रिकॉर्ड कर रहा था। मां का गुस्सा और युवती की प्रतिक्रिया देखकर लोग कह रहे हैं, 'यह तो हद है, रील बनाने के लिए जान जोखिम में डाल दी!'

End of Feed