Video में देखें सड़क किनारे फंसे हाथी के बच्चे को मां हथिनी ने कैसे बचाया, वन अधिकारी ने दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर

सोशल मीडिया इन दिनों हाथी और उसके परिवार का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई मोहित हो गया है। इस खूबसूरत से वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी परवीन कासवान ने अपने एक्स पर शेयर किया है।

हाथी को इस धरती पर सबसे बुद्धिमान जानवरों में से एक माना जाता है। ये ज्यादातर समूह में रहना पसंद करते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है हाथी अपने बच्चों को कैसे रखती है। अगर उस पर कभी मुसीबत आ जाए तो कैसे मदद करती है।

elephant viral video

वन अधिकारी ने दिल छू लेने वाला वीडियो किया शेयर (फोटो: X -@ParveenKaswan)

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि हाथी का एक छोटा सा बच्चा जंगल से निकलकर जब सड़क पर नहीं चढ़ पाता है तो कैसे हाथी और हथिनी उसकी मदद को आगे दौड़ते हैं। एक सूंड से नीचे से ऊपर की तरफ धक्का देता है तो दूसरा उसे ऊपर खींचने मदद करता है।

End of Feed