Viral Video: बंदर ने छीना फोन, फिर खुद ही लेने लगा सेल्फी और... पूरी वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Monkey Selfie Viral Video: गुजरात के पाटन में एक बंदर ने महिला का फोन छीन लिया और उसे चलाने की कोशिश करते हुए सेल्फी लेने जैसा मजेदार अंदाज दिखाया। यह अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Funny Animal Video: गुजरात के पाटन जिले से एक बेहद मजेदार और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना जिले के एक गांव की बताई जा रही है, जहां एक बंदर ने ऐसा कारनामा कर दिया कि लोग हंसते-हंसते (Funny video) लोटपोट हो गए। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने हाथ में मोबाइल फोन लिए खड़ी थी। वह शायद किसी से बात कर रही थी या फोन में कुछ देख रही थी। तभी अचानक वहां बंदरों का एक झुंड आ गया। आमतौर पर बंदरों को देखकर लोग सावधान हो जाते हैं, लेकिन इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, एक बंदर तेजी से उसके पास पहुंचा और झटके में उसका मोबाइल छीनकर भाग गया।

animal funny moments

फोन छीनकर बंदर ने मचाया धमाल (Photo: X/@bhavdip2149)

मोबाइल हाथ में लेकर इंसानों जैसा करने लगा हरकत

यह सब इतना जल्दी हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ देर के लिए हैरान रह गए। महिला भी समझ नहीं पाई कि आखिर हुआ क्या। इसके बाद जो हुआ, वह और भी ज्यादा दिलचस्प था। बंदर ने मोबाइल को अपने हाथ में पकड़ लिया और उसे गौर से देखने लगा, जैसे वह कोई नई चीज समझने की कोशिश कर रहा हो। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर अपनी उंगलियों से मोबाइल की स्क्रीन को छू रहा है और उसे चलाने की कोशिश कर रहा है। उसकी हरकतें बिल्कुल इंसानों जैसी लग रही थीं। ऐसा लग रहा था मानो वह किसी को देखकर सीखी हुई चीजों की नकल कर रहा हो।

End of Feed