Delhi Metro Video: दिल्ली मेट्रो में अब बंदर ने काटा गदर, यात्रियों के बीच किया धांसू पोल डांस, देखते रह गए लोग

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated May 24, 2023, 01:14 PM IST

Delhi Metro Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बार फिर दिल्ली मेट्रो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर मेट्रो के अंदर धमाल मचा रहा है। आलम ये है कि इस नजारे को देखकर लोग दंग रह गए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो वायरल
  • अब बंदर ने मेट्रो के अंदर काटा बवाल
  • नजारा देखकर दंग रह गए लोग

Delhi Metro Viral Video: पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) सुर्खियों में है। मेट्रो के अंदर के कई अश्लील वीडियो वायरल (Viral Video) हुए हैं, जिनमें कपल्स ने सारी हदें पार कर दी। इतना ही नहीं इन मामलों को लेकर दिल्ली मेट्रो की काफी आलोचना भी हुई और लोगों ने जमकर मजे भी लिए। वहीं, अब एक और मजेदार वीडियो वायरल (Monkey Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बंदर ने मेट्रो के अंदर जमकर गदर काटा। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग दंग हैं और जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।

Delhi Metro Viral Video

दिल्ली मेट्रो में अब बंदर का धमाका (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

End of Feed