Viral Video: मोंकेश भाई का संडे स्पेशल! सैलून में पहुंचकर लिया VIP मसाज का फुल मजा

बंदर का सैलून में मसाज कराते वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। नागालैंड मंत्री टेमजेन इमना अलॉन्ग ने भी इस वीडियो को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसने के साथ-साथ हैरान भी हो जाते हैं। अब एक बंदर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बंदर किसी जंगल या पेड़ पर नहीं, बल्कि एक सैलून की कुर्सी पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, वह बड़े आराम से मसाज भी करवा रहा है। बंदर का यह अंदाज देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे प्यार से ‘मोंकेश भाई’ का नाम दे दिया।

monkesh bhai monkey massage viral video

सैलून में मसाज करवाता बंदर (X/@AlongImna)

सैलून में पहुंचकर सीधे कुर्सी पर बैठ गया बंदर

वायरल हो रहे वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक बंदर लोकल सैलून में पहुंच जाता है। वहां वह बिना किसी परेशानी के सीधे कुर्सी पर बैठ जाता है, जैसे इस सैलून में उसका रोज का आना-जाना हो। इसके बाद नाई बड़े आराम से उसके सिर और शरीर की मालिश करता है। बंदर भी इस पूरे समय बेहद शांत नजर आता है। वह आंखें बंद करके मसाज का आनंद लेता दिखाई देता है। न तो वह इधर-उधर भागता है और न ही कोई शरारत करता है। उसका रिलैक्स करने का अंदाज देखकर ऐसा लगता है कि जैसे वह अपने लिए खास VIP ट्रीटमेंट लेने आया हो।

End of Feed