Viral Video: सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा (Kawad Yatra) की धूम देशभर में देखने को मिलती है। भोलेनाथ के भक्त अलग-अलग तरीकों से अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट करते हैं। लेकिन, इस बार कांवड़ यात्रा में भक्ति के साथ-साथ देशभक्ति का एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आलम ये है कि इस कांवड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और उसे देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ उमड़ी हुई है।
मिसाइल कांवड़ (तस्वीर साभार- @kumbh_2027)
ये भी पढ़ें - VIDEO: महाकाल से महाकाली! कांवड़ यात्रा में दिखा अद्भुत नजारा, एक ही कांवड़ में बदलते दिखे भगवान के दो स्वरूप
इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक हालिया वीडियो में कुछ कांवड़िये एक विशेष ट्रिपलिंग ट्रॉली पर 'अग्नि' मिसाइल के मॉडल जैसी विशाल और अनोखी कांवड़ लेकर जाते नजर आ रहे हैं। मिसाइल मॉडल पर 'भारत' और 'अग्नि' लिखा हुआ है तथा इस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है।कांवड़ को नीली और पीली LED लाइट्स से सजाया गया है, जो रात के समय बेहद खूबसूरत दिखाई देती है। साथ ही कांवड़िये देशभक्ति और शिव भक्ति के गीतों पर झूमते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं। देखें वीडियो...
अनोखा कांवड़
कांवड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग तेजी से शेयर कर रहे हैं। साथ ही यूजर्स इस पहल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह दृश्य दर्शाता है कि देश के युवाओं के दिल में भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा के साथ-साथ देश के प्रति भी अपार प्रेम है। इस अनोखे प्रयोग ने कांवड़ यात्रा में एक नया आकर्षण जोड़ दिया है, जिसे देखकर हर कोई "मां तुझे सलाम" और "हर हर महादेव" के नारे लगा रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
