पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा अद्भुत नजारा, हजारों की तादाद में सांभर लेक पहुंचे फ्लेमिंगो, गुलाबी रंग से सराबोर हुई झील

पक्षी प्रेमी और पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। फ्लेमिंगो के अलावा यहां पेलिकन, बत्तख और कई अन्य प्रवासी पक्षी भी दिखाई दे रहे हैं। यह झील रामसर साइट भी है। यह नजारा प्रकृति की खूबसूरती का बेहतरीन उदाहरण है।

राजस्थान की मशहूर सांभर झील इन दिनों प्रकृति का एक अद्भुत चमत्कार दिखा रही है। यहां लाखों की संख्या में गुलाबी फ्लेमिंगो पक्षी आकर झील को पूरी तरह गुलाबी रंग में रंग रहे हैं। ये सुंदर पक्षी दूर-दूर से हजारों किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंचते हैं और झील का नजारा इतना खूबसूरत हो जाता है कि देखने वाले मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। हाल ही में इन फ्लेमिंगो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है, जिसमें झील पर ये पक्षी एक गुलाबी कालीन की तरह फैले नजर आ रहे हैं।

End of Feed