OMG: हाई हील्स पहन बास्केटबॉल खेल रही थी ये मॉडल, वीडियो देख लोग बोले-'गदर काट दिया'

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 24, 2023, 03:36 PM IST

32 वर्षीय मॉडल फ्रांसिया जेम्स ने हाई हील्स पहन बास्केटबॉल खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे ब्लैक ड्रेस पहनी हुई है। ऐसे में फैंस के बीच उनका यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मॉडल ने हील्स पहन खेली बास्केटबॉल
  • इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
  • फैंस को खूब आया पसंद ये वीडियो

Model Playing Basketball Wearing Heels: इंस्टाग्राम पर एक लड़की का वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपकी निगाहें उससे नहीं हटेगी। वीडियो में लड़की बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही है। आलम ये है कि इस वीडियो को यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।

Model Playing Basketball Wearing Heels

हील्स पहन मॉडल ने खेला बास्केटबॉल (Image Credit : francety/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जो लड़की बास्केटबॉल खेल रही है, आप ध्यान से देखेंगे तो उसने हाई हील्स पहन रखी है, जिसके बाद भी उसने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वीडियो में दिखाई गई ये लड़की एक मॉडल है, जिसका नाम फ्रांसिया जेम्स है। यह मॉडल फ्लोरिडा के मियामी शहर की रहने वाली है, जिसका ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धमाल मचा रहा है।

End of Feed