Meta Gala Event में सेलेब्‍स ने फॉलो किया उर्फी जावेद का लुक ? अजीबोगरीब फैशन ने यूजर्स को चौंकाया

Meta Gala 2024 Viral Moments: हर साल मई महीने में मेट गाला इवेंट का आयोजन होता है। इस बार के आयोजन में कुछ ऐसी तस्‍वीरें वायरल हुई हैं, जिन्‍हें देखकर लोगों को उर्फी जावेद की याद आ गई।

Meta Gala 2024 Viral Moments: मेट गाला इवेंट अपने अनोखे फैशन के लिए दुनिया में सबसे फेमस है। पॉप कल्‍चर वाले इस इवेंट में दुनिया भर के सेलिब्रेटी और हाई-प्रोफाइल लोग बेहतरीन फैशन और कपड़ों के साथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस वर्ष मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने ड्रेस कोड 'गार्डन ऑफ़ टाइम्स' का पालन करते हुए कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट की नई प्रदर्शनी 'स्लीपिंग ब्यूटीज़: रीवाकिंग फ़ैशन' का जश्न मनाया। मेटा गाला इवेंट में 'किसने क्या पहना' टॉपिक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है। इस बीच कुछ स्‍टार्स की अजीबोगरीब ड्रेस काफी वायरल हो रही हैं जिन्‍हें देखकर भारतीय यूजर्स को उर्फी जावेद की याद आ गई। लोगों ने अमेलिया ग्रे हैमलिन की ड्रेस को देखकर कहा, ये उर्फी के लुक से प्रेरित है ? आइए देखते हैं मेटा गाला इवेंट की ऐसी ही कुछ वायरल तस्‍वीरें:

मेटा गाला इवेंट की वायरल फोटो।

1. मॉडल अमेलिया ग्रे हैमलिन ने लाइट-अप टेरारियम ड्रेस में मेट गाला की शुरुआत की। उन्‍होंने छोटे पीले गाउन की ड्रेस पहनी है जिसमें गुलाब और नाजुक तितलियों के बंडल दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर एक यूजर ने कहा कि, 'उर्फी रानी ये पहले ही कर चुकी हैं।'

End of Feed