क्या आप जानते हैं? अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी एक रियल आईपीएस ऑफिसर से प्रभावित है। एक ऐसा आईपीएस ऑफिसर जिसकी गिनती भारत के बेस्ट ऑफिसर्स में होती है। मिलिए रियल लाइफ सिंधम (Real Life Singham) विश्वास नांगरे पाटिस (IPS Vishwas Nangre Patil) से। महाराष्ट्र के सांगली जिले के छोटे से कस्बे श्रीरंगा के रहने वाले विश्वास नांगरे ने जिले से ही पढ़ाई पूरी की। बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखने वाले विश्वास पढ़ाई में काफी तेज थे। 1988 में वे 10 क्लास में 88 प्रतिशत नंबर हासिल किए थे। एक्टर आर माधवन न सिर्फ उनके होस्टल में थे बल्कि उनके रूमेट भी थे। 25 साल की उम्र में विश्वास नांगरे ने यूपीएससी परीक्षा पास की। वे 1997 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं। आईपीएस बनने के बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी। पुलिस मैनेजमेंट में एमबीए किया। विश्वास नागरे ने 26/11 मुंबई हमलों के दौरान गजब का साहस दिखाया था। अत्याधुनिक हथियारों से लैस आतंकियों के सामने साधारण हथियारों के साथ अपनी टीम का नेतृत्व किया और एक आतंकी को मार भी गिराया। उन्होंने बुलेट प्रूफ जैकेट भी नहीं पहनी थी। उन्हें राष्ट्रपति से पुलिस मेडल भी मिल चुका है। उनकी फिटनेस शानदार है। मुंबई में होने वाल सभी मैराथन में हिस्सा लेते हैं।
रियल लाइफ के सिंघम आईपीएस विश्वास नांगरे पाटिल
जानें कौन हैं IPS Vishwas Nangre Patil जिन्हें कहते हैं Real Life Singhamसब्सक्राइब करें #TimesNowNavbharats… t.co/cZMxN7DZrH
— ANI (@ANI) Jan 11, 2023
