Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई ना कोई वीडियो (Trending Video) जरूर धमाल मचाते रहता है। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वहीं, कुछ वीडियो सीधे दिल को भी छू लेते हैं। इसके अलावा कुछ नजारों (Shocking Video) पर यकीन करना मु्श्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपका दिमाग भी जरूर घूम जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में एक बाइक पर इतने लोग बैठ गए कि आप गिनती करना भूल जाएंगे। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।
हैरतअंगेज नजारा (तस्वीर साभार- @sorabh5108)
आजकल आपको बाइक पर अनोखे-अनोखे अंदाज में लोग स्टंट करते हुए नजर आ जाएंगे। कुछ स्टंट इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती है। जबकि, कुछ स्टंट जानलेवा भी होते हैं। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा नजारा देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी सी बाइक पर कितने लोग बैठे हैं। आमतौर पर जिस बाइक दो लोग या फिर कभी-कभी तीन लोग बैठ जाते है, उस बाइक 9 लोग बैठे हुए हैं। जिस अंदाज में सभी लोग बाइक पर बैठे हैं, उसने सबको चौंका दिया है। देखें वीडियो...
हाहाकारी नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम जाएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि ये नजारा तो काफी चौंकाने वाला है। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'sorabh5108' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस हैरतअंगेज वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। किसी का कहना है कि ये बाइक है या बोलेरो। कुछ का कहना है कि इन भाइयों ने तो गर्दा उड़ा दिया। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
