उम्र को ठेंगा दिखा अंकल ने दिखाए क्रेजी फुटबॉल स्किल्स, Video देख लोग बोले- "ये तो रोनाल्डो से कम नहीं!"

एक अंकल ने अपने शॉकिंग फुटबॉल स्किल्स से मैदान में तहलका मचा दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां लोग अपना टैलेंट दिखाकर वायरल हो जाते हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी शख्स का टैलेंट दिखाते हुए वीडियो वायरल होता रहता है। हाल में एक ऐसे ही टैलेंटेड शख्स का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह कैमरे के सामने फुटबॉल से अनोखा करतब दिखा रहा है।

अंकल के फुटबाल स्किल्स को देख लोग रह गए दंग

अंकल के फुटबाल स्किल्स को देख लोग रह गए दंग (Instagram/@india_footballll)

मणिपुर का बताया जा रहा है यह वीडियो

फिलहाल इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में एक अंकल अपनी उम्र को मात देते हुए अपनी कमाल की फुटबॉल स्किल्स दिखा रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो मणिपुर का बताया जा रहा है। अंकल के फुटबॉल वाले स्किल्स का वीडियो जिसने भी देखा वह दंग रह गया।

End of Feed