चलते-चलते रोड बना गड्ढा! ट्रक समेत धंस गई पूरी सड़क, Video देख खड़े हो जाएंगे आपको रोंगटे

मनाली के शिंकुला पास पर अचानक सड़क धंसने से ट्रक फंस गया। पूरी घटना कैमरे में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सड़क हादसों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते हैं। हाल में एक खतरनाक सड़क हादसे का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो मनाली के पास का बताया जा रहा है। जहां एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो (Video) इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह हादसा मनाली-शिंकुला मार्ग पर शिंकुला दर्रे के पास हुआ, जहां अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। मिली जानकारी के अनुसार, हल्की बर्फबारी के बीच एक ट्रक इस रास्ते से गुजर रहा था। तभी अचानक सड़क नीचे बैठ गई और ट्रक उसका शिकार हो गया। कुछ ही सेकंड में सड़क का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे चला गया, जिससे ट्रक वहीं फंसा रह गया।

Video Of Truck Stucked in road

सड़क धंसने के बाद फंसा ट्रक (Times Now Navbharat)

सड़क धंसने से ट्रक गड्ढे में फंसा

इस पूरी घटना को ट्रक के पीछे चल रहे एक वाहन में बैठे व्यक्ति ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि ट्रक पहाड़ी वाले रास्ते से जा रहा था तभी अचानक से सड़क पहले थोड़ा सा धंसता है, फिर थोड़ी देर बाद उस सड़क का एक बड़ा हिस्सा पूरी से अंदर धंस जाता है। जिससे ट्रक उस गड्ढे में फंस जाता है। यह नजारा काफी डरावना है, जिसे देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। हालांकि, ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा है।

End of Feed