VIDEO: जिंदगी का सबसे खतरनाक एडवेंचर! पैराग्लाइडिंग करने निकला था शख्स, आसमान से सीधे बिजली के तारों पर जा उतरा

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत पर्यटन शहर मंडी में पैराग्लाइडिंग का एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है। उड़ान के दौरान अचानक नियंत्रण बिगड़ने से एक पैराग्लाइडर पायलट जमीन से करीब 150 फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन बिजली की तारों में जाकर उलझ गया।

Viral Video: पहाड़ों की वादियों में बादलों के बीच उड़ने का रोमांच किसे पसंद नहीं है? हिमाचल प्रदेश अपनी एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। देश-विदेश से सैलानी यहां पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाने आते हैं। लेकिन, कई बार यही रोमांचक शौक एक पल में खौफनाक मंजर में बदल जाता है। मंडी से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आसमान की सैर कर रहा एक पैराग्लाइडर पायलट अचानक मौत के तारों में फंस गया।

End of Feed