Viral Video: शख्स ने लगाया ऐसा हेलमेट, देखते ही उड़ गए होश, लोग बोले- ये प्रो लेवल है भाई

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 29, 2023, 02:17 PM IST

बाइक चलाते समय एक शक्स ने ऐसी हेलमेट लगाई, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। पीछे से देखने पर ऐसा लग रहा था जैसे उसने जटाओं जैसे बाल रखे हो। ये मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने लगाई जटाओं जैसी दिखने वाली हेलमेट
  • हेलमेट देख चकरा गया लोगों का माथा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Man Wears Helmet That Looks Like Matted Hair: इंटरनेट पर एक वीडियो काफी वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर आपको जो दिखाई दे रहा है, वो सच है या कोई मजाक। दरअसल, एक शख्स बाइक चलाते हुए एक ऐसा हेलमेट पहनता हुआ दिखा, जिसे देखने के बाद सब भौचक्के रह गए।

Man Wears Helmet That Looks Like Hair

शख्स ने लगाई जटाओं जैसी दिखने वाली हेलमेट (Image Credit : twister_cb/Instagram)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स ने जो हेलमेट पहनी है, उसने दूर से देखने पर ऐसा लग रहा है जैसे शख्स ने बड़े-बड़े जटाओं जैसे बाल रखे हो। वैसे वीडियो देखने पर कुछ देर के लिए किसी का भी सिर चकरा सकता है। ऐसे में ये वीडियो (Funny Video) इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

End of Feed