Viral Video: इसे कहते हैं स्वैग...पेट्रोल से ही बाइक धोने लगा शख्स, लोग बोले- ये है असली छपरी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स पेट्रोल से बाइक को धोते हुए नजर आ रहा है। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के रोजाना हजारों वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। जबकि, कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। वहीं, कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप उछल ही जाएंगे। क्योंकि, महंगाई के बावजूद एक शख्स पेट्रोलपंप पर पेट्रोल से ही बाइक धोने लगा। जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

viral video

इसे कहते हैं स्वैग...(तस्वीर साभार- @asraf__rider)

ये तो हम सब जानते हैं इन दिनों ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच जंग जारी है। इस युद्ध के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। इतना ही नहीं कई जगहों पर तो पेट्रोल, डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। इस महंगाई को लेकर सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह के वीडियो शेयर हो रहे हैं। लेकिन, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इनका मजाक उड़ाते हुए एक से एक अनोखे वीडियो बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं पेट्रोल पंप पर एक शख्स बाइक पर आरम से बैठा हुआ और तेल से टंकी को भरते हुए बाइक को भी नहला रहा है। देखें अनोखा नजारा...

End of Feed