Viral Video: मानसून के मौसम में सड़कों पर जलभराव और भारी बारिश के कारण गाड़ियां और बाइक बंद पड़ जाना आम बात है। आमतौर पर पानी जब बाइक के साइलेंसर में घुस जाता है, तो इंजन बंद हो जाता है और चालक बीच रास्ते में फंस जाते हैं। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आप समझ जाएंगे कि लोगों के पास हर समस्या का 'देसी जुगाड़' (Juggad Video) होता है। जिसने भी यह अनोखा जुगाड़ देखा वो हैरान रह गया। आलम ये है कि यूजर्स इस वीडियो पर जमकर चटकारे ले रहे हैं।
पानी में शख्स का धांसू जुगाड़ (तस्वीर साभार- @ustadubaid01)
ये भी पढ़ें - कांवड़ियों ने जेसीबी के पंजे को ही बना लिया 'VIP रथ', देखते रह गए लोग, देखें Viral Video
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने बारिश के पानी से भरी सड़क पर बाइक निकालने का एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। शख्स ने बाइक के साइलेंसर के सिरे पर एक रबर की पुरानी ट्यूब फिट की और उसे जिप-टाई से मजबूती से कस दिया। ट्यूब के दूसरे सिरे को कट-आउट प्लास्टिक बोतल से जोड़कर बाइक की पिछली सीट और लाइट के ऊपर बांध दिया जिससे धुआं पानी से काफी ऊपर निकले। इस तरह से उसने एक प्रकार का 'एग्जॉस्ट स्नॉर्कल' तैयार कर लिया। जब उसने इस जुगाड़ के साथ बाइक को घुटने तक भरे पानी में उतारा, तो बाइक बिना बंद हुए आसानी से चलती रही। देखें वीडियो...
अनोखा देसी जुगाड़
पानी के बीचों-बीच बाइक को आराम से चलाते हुए शख्स ने कैमरे की ओर देखकर 'थम्स अप' का इशारा किया। जिससे यह साफ होता है कि उसका यह प्रयोग सफल रहा। लोग इस वीडियो को देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'ustadubaid01' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस अनोखे जुगाड़ वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- यह तो एम्फीबियस बाइक बन गई, जो जमीन और पानी दोनों में चल सकती है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा- इंजीनियरों को अब इस भाई से ट्यूशन लेनी चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
