Viral Video: अगर आप भी यह सोचते हैं कि रात के अंधेरे में या किसी सुनसान सड़क पर कचरा फेंककर आसानी से निकल जाएंगे, तो ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर से आई यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक CCTV फुटेज (CCTV Video) वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स का 'स्मार्ट तरीके' से चालान और फजीहत होने से बचा, लेकिन सबक ऐसा मिला जिसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेगा।
चुपके से कूड़ा फेंकना पड़ा भारी (तस्वीर साभार- @GreaterNoidaW)
ये भी पढ़ें - Video: इसे कहते हैं मौत को चकमा देना! सड़क किनारे खड़े शख्स पर आई आफत, इंच भर का फासला और बच गई जान
घटना बीटा-1 सेक्टर की है, जहां रात के समय एक युवक हाथ में कूड़े की थैली आराम से टहलता हुआ आता है और सड़क किनारे कचरा फेंक कर आगे बढ़ने लगता है। उसे लगा कि आसपास कोई देखने वाला नहीं है। लेकिन तभी वहां लगे हाई-टेक CCTV और अनाउंसमेंट सिस्टम से एक कड़क आवाज गूंजती है- हेलो... कूड़ा उठाओ भाई! इधर आओ, कूड़ा क्यों डाला वहां पर? उठाओ उसको, वरना सुबह चालान कटेगा आपका, सब कैमरे में आ गया है। जैसे ही लाउडस्पीकर से आवाज आई, युवक एकदम सन्न रह गया। वह भौचक्का होकर पहले आसमान और आसपास के पेड़ों और खंबों की तरफ देखने लगा कि आखिर यह आवाज आ कहां से रही है और उसे देख कौन रहा है। जब अनाउंसमेंट में बार-बार कूड़ा उठाने की चेतावनी दी गई, तो बिना देर किए युवक वापस मुड़ा और जमीन पर बिखरा कचरा चुपचाप उठाने लगा। कूड़ा उठाने के बाद वह हाथ में कचरा समेटकर तेजी से वहां से रफूचक्कर हो गया। देखें वीडियो...
कूड़ा फेंकना पड़ा भारी
वीडियो देखकर आपको हंसी भी आ रही होगी और हैरान भी हो रही होगी। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्स पर इस वीडियो को
GreaterNoidaW नाम के पेज से शेयर किया गया है। यह पूरी घटना पास में ही लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वहीं, वीडियो सामने आते ही लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं असली 'तीसरी आंख' का खौफ। सच में अब लोग सीधे रास्ते पर आएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा कि भाई कूड़ा उठाकर घर ले गया या पड़ोसी के घर के आगे फेंक आया, यह जांच का विषय है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
