Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं भारतीयों के पास हर समस्या का हल निकालने के लिए 'देसी जुगाड़' (Jugaad Video) हमेशा तैयार रहता है। कुछ जुगाड़ तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ जुगाड़ हमेशा के लिए याद रह जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला और मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप शख्स की रचनात्मकता और अपने बच्चे के प्रति उसके प्यार की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
अनोखा देसी जुगाड़ (तस्वीर साभार- @vihaaneditz95)
ये भी पढ़ें - पाकिस्तान पहुंचा न्यूजीलैंड का शख्स, दिखाई हिन्दू मंदिरों की असली हालत,वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बाहर तेज बारिश हो रही है। सामान्य तौर पर ऐसी स्थिति में छाता लगाने के बाद भी पैर और शरीर का निचला हिस्सा या साइड से आने वाली बोछारें व्यक्ति को भिगो देती हैं। लेकिन, इस शख्स ने इस समस्या का ऐसा अनोखा हल निकाला कि लोग देखते ही रह गए। इस व्यक्ति ने एक बड़ी छतरी के किनारों से चारों ओर पारदर्शी प्लास्टिक की शीट को जोड़कर एक बंद केबिन जैसा ढांचा बना लिया। इसके बाद उसने अपने छोटे बच्चे को गोद में लिया और इस 'प्लास्टिक कैप्सूल' के अंदर घुसकर सड़क पर निकल पड़ा। इस पारदर्शी शील्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके अंदर बैठकर या चलकर भी बाहर का दृश्य साफ दिखाई देता है। साथ ही तेज हवाओं और छीटों से पूरी तरह सुरक्षा मिलती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा और पिता दोनों बारिश का मजा ले रहे हैं और एक भी बूंद उनके शरीर पर नहीं गिर रही है। देखें वीडियो...
अनोखा देसी जुगाड़
इस जुगाड़ को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोचे रहे होंगे कि ये तो नेक्स्ट लेवल का आइडिया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को vihaaneditz95 नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस देसी जुगाड़ को काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, यूजर्स एक से एक मजेदार प्रक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भारतीयों के दिमाग का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। यह बंदा तो भविष्य में जी रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा कि इसे कहते हैं Z-प्लस सिक्योरिटी वाला छाता। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
