Crows Work Like Laborers: बढ़ईगिरी को तो आप सभी जानते ही होंगे, उसका काम लकड़ी से चीजें बनाना होता है। उनके साथ अक्सर कोई न कोई मजदूर काम करता दिख जाता है जो उनकी मदद करता है और उनके पास जरूरत की सामान लाकर रखता है। लेकिन अगर किसी मजदूर की जगह कोई पक्षी काम करता दिख जाए यानी कि इंसान की जगह अगर कोई पक्षी मजदूरी करता दिखे तो काफी शॉक्ड होने वाली बात है।
मजदूरों की तरह काम करता दिखा कौवा (X)
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक शख्स नजर आ रहा है, जो बढ़ईगिरी का काम कर रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स के साथ एक कौवा नजर आ रहा है, जो उसकी मदद कर रहा है और उसे लकड़ी के छोटे टुकड़े को थमा रहा है और फिर शख्स उसे काट रहा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि काफी ट्रेंड कौवा है। शख्स ने तो कौवा से भी काम करा लिया। क्योंकि आमतौर पर पक्षी इंसानों को देख डरते हैं और भाग जाते हैं।
मजदूरों की तरह काम करता दिखा कौवा
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि काफी समझदार कौवा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कौवे तो इंसानों से बेहतर काम कर रहा है। बता दें, इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं और 20 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं।
