Bandar Ka Video: शरारती और नटखट जानवर की बात होती है तो बंदर का नाम दिमाग में सबसे पहले आता है। सोशल मीडिया में लोगों को परेशान करते हुए बंदरों के ऐसे ढेरों वीडियो भी भरे पड़े हैं। मगर इनमें आपने किसी बंदर को फुटबॉल खेलते हुए देखा है। यकीनन आपका जवाब ना में ही होगा। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो आपको चौंकाने वाला है। हालांकि वीडियो को देखकर हंसी भी बहुत आएगी। मजेदार वीडियो में देखेंगे कि दो बंदर घर की छत पर बैठे हैं।
फुटबॉलर निकला बंदर
इधर एक बच्चा मोहल्ले में ही फुटबॉल खेल रहा है। मगर इसी बीच फुटबॉल बंदरों के पास पहुंच गई। देखकर लगा कि बंदर फुटबॉल लेकर भाग जाएंगे या फिर लड़के को खूब परेशान करेंगे। मगर इसके उलट बंदर ने तुरंत फुटबॉल लड़के को वापस कर दी। अब बॉल तुरंत वापस आने पर लड़के ने एक बार फि बॉल बंदर की तरफ फेंकी। बंदर ने एक बार फुटबॉल अपने हाथ में पकड़ी और तुरंत लड़के को वापस कर दी। अब तक लड़के को भी बंदर के साथ खेलने में खूब मजा आने लगा।
देखिए वीडियो
उसने एक बार फिर फुटबॉल बंदर की तरफ फेंकी। फ्रेम में आगे देखेंगे कि अबकी बार बंदर ने फुटबॉल कुछ इस अंदाज में पकड़ा मानो वो सचमुच का खिलाड़ी है। बंदर हार बार फेंकी गई बॉल पकड़ता और वापस फेंक देता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे देखकर लगता है कि बंदर में इस गेम में लड़के को भी मात दे दी। मालूम हो कि फुटबॉल से खेलते हुए बंदर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर chandu_heerakaari नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
