Viral Video: मैच देखने स्टेडियम गया था शख्स लेकिन कर दिया कुछ ऐसा, बटोर ली सबकी निगाहें

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 14, 2023, 08:57 AM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स मोबाइल पर मैच देखता नजर आ रहा है। दरअसल, कुर्सियों पर लेटा शख्स मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था, लेकिन उसने मोबाइल पर मैच शुरू कर दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • मैच देखने स्टेडियम पहुंचा था शख्स
  • कुर्सियों पर लेट मोबाइल में देखने लगा मैच
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Watching Match On Mobile Reaching Stadium: हर क्रिकेट प्रेमियों का ये सपना होता है कि वह स्टेडियम जाए और अपने पसंदीदा टीम का मैच देखें। लेकिन स्टेडियम जाने के बाद भी कोई ऐसा होगा, जो मैच ना देखें बल्कि आराम से कुर्सियों पर लेटकर अपने मोबाइल में ही मैच देखना शुरू कर दें.. जाहिर है इसका जवाब ना ही होगा। लेकिन अगर हम कहें कि ऐसा कुछ सच में हुआ है तो आप क्या कहेंगे?

Watching Match On Mobile Reaching Stadium

स्टेडियम पहुंच मोबाइल में मैच देख रहा था शख्स (Image Credit : @bijjuu11/Twitter)

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Social Media Viral Video) काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आपको एक शख्स दिखाई देगा, जो कुर्सियों पर आराम से लेटकर अपने मोबाइल में मैच देखता हुआ नजर आएगा। वीडियो में आप देख सकेंगे कि लड़का स्टेडियम में मैच देखने के लिए गया था, लेकिन कुर्सियां खाली होने के चलते वही लेट गया और अपने मोबाइल में ही आईपीएल देखना शुरू कर दिया। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

End of Feed