VIDEO: CBSE स्कूल में नौकरी नहीं मिली तो थाम लिया ऑटो का हैंडल, अब सवारी ढोते हुए कर रहे सरकारी टीचर बनने की तैयारी

Viral Video: लखनऊ की सड़कों पर ऑटो चलाते हुए मोबाइल स्टैंड पर ऑनलाइन क्लास के जरिए Super TET की तैयारी कर रहे सूरज तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस जज्बे ने लोगों का दिल जीत लिया है।

Viral Video: कहते हैं कि अगर कुछ कर गुजरने की जिद हो, तो हालात चाहे जितने भी विपरीत क्यों न हों, रास्ते खुद-ब-खुद निकल आते हैं। नवाबों के शहर लखनऊ की सड़कों से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक और प्रेरित कर दिया है। यहां एक ऑटो चालक सवारी को उसकी मंजिल तक पहुंचाते हुए, खुद अपनी सरकारी शिक्षक बनने की मंजिल की ओर कदम बढ़ा रहा है। आलम ये है कि इस नजारे ने लोगों को भावुक कर दिया है और लोग शख्स के जज्बे की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

viral video

जज्बे को लोग कर रहे सलाम (तस्वीर साभार- @_mallikaagarwal)

End of Feed