टैलेंट हो तो ऐसा! बंदे ने नाक से बांसुरी बजाकर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखें वायरल वीडियो

Viral Video: यह वीडियो एक अनोखे और दुर्लभ स्ट्रीट टैलेंट का है, जहां एक उम्रदराज शख्स बिना मुँह का इस्तेमाल किए, केवल अपनी नाक के जरिए पारंपरिक बांसुरी जैसे वाद्ययंत्र को बेहद सुरीले और लेहबद्ध तरीके से बजा रहा है। राह चलते लोग इस अद्भुत कला को देखकर पूरी तरह अचंभित नजर आ रहे हैं।

Viral Video: दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और सोशल मीडिया का जमाना ऐसा है जहां कब, कौन और क्या वायरल हो जाए, यह कोई नहीं जानता। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही अनोखा और हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छे संगीतकार भी अपनी उंगलियां दांतों तले दबाने को मजबूर हो जाएं। आमतौर पर बांसुरी या किसी भी विंड इंस्ट्रूमेंट को बजाने के लिए मजबूत फेफड़ों और मुंह की कलाकारी की जरूरत होती है, लेकिन इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स ने जो कर दिखाया, वह आम इंसानी कल्पना से बिल्कुल परे है।

viral video

इसे कहते हैं अनोखा टैलेंट (तस्वीर साभार- @ranisme24)

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग कलाकार सड़क किनारे आराम से खड़े होकर बांसुरी जैसी दो नलियों को अपने नाक के छेदों से जोड़कर बेहद सधे हुए तरीके से बजा रहे हैं। उनका यह अंदाज न सिर्फ देखने में अनोखा है, बल्कि जिस लय और ताल के साथ वे धुन निकाल रहे हैं, वह किसी पेशेवर संगीतकार से कम नहीं है। वीडियो में उनकी एकाग्रता और कला पर उनकी पकड़ देखकर हर कोई दंग है। कई लोगों को इस टैलेंट पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। आखिर, किस तरह का नजारा था आप इस वीडियो में देख लें...

End of Feed