Viral Video: बचपन में हम सबने कागज या गत्ते के बोर्ड पर दोस्तों के साथ 'सांप-सीढ़ी' का खेल जरूर खेला होगा। पासा फेंको, सीढ़ी मिले तो ऊपर चढ़ो और सांप के मुंह पर आए तो पूंछ पर गिर जाओ। लेकिन, क्या आपने कभी कल्पना की है कि अगर इस खेल के सांप असली हो जाए तो क्या होगा? सुनकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक ऐसा ही रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, एक शख्स असली सांपों के साथ सांप-सीढ़ी का खेल खेल रहा है।
असली सांपों के साथ सांप-सीढ़ी का खेल (तस्वीर साभार- @kangden_kebonreptile)
ये भी पढ़ें - पत्नी ने बंद की बातचीत तो पति का 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, रेलवे के हाई-टेंशन वायर पर चढ़ा युवक, देखें VIDEO
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़े से कमरे के फर्श पर 'सांप-सीढ़ी' का विशाल बोर्ड बिछाया गया है। एक युवक हाथ में एक बड़ा सफेद पासा लेकर बहुत उत्साह के साथ खेल शुरू करता है। बोर्ड पर लकड़ी की असली सीढ़ियां तो रखी ही हैं, लेकिन उनके साथ फर्श पर रेंगते हुए विशाल अजगर और कई खतरनाक सांप भी मौजूद हैं। युवक मुस्कुराते हुए पासा उछालता है और जैसे ही वह आगे बढ़ने की कोशिश करता है, उसका सामना फर्श पर बैठे एक आक्रामक सांप से हो जाता है। वीडियो का सबसे मजेदार और हैरान करने वाला पल तब आता है जब एक बड़ा अजगर अचानक फन उठाकर सतर्क हो जाता है। सांप का आक्रामक रूप देखते ही युवक के खेल का सारा भूत उतर जाता है। वह अपनी जान बचाने के लिए पासा हाथ में पकड़े-पकड़े ही बांस की दीवार पर बंदर की तरह चढ़ जाता है और हवा में लटक जाता है। आस-पास खड़े लोग उसकी इस हालत को देखकर जोर-जोर से हंसने लगते हैं, जबकि युवक दीवार पर टंगे-टंगे डर के मारे सांसें थामे रहता है। देखें वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर चौंक गए होंगे। सोच रहे होंगे कि ये है असली डेरिंग वाला काम। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को kangden_kebonreptile नाम के पेज से शेयर किया गया है। इतना ही नहीं वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे लेते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई ने खेल को बहुत ज्यादा सीरियसली ले लिया। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह तो असल जिंदगी का 'खतरों के खिलाड़ी' चल रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।
