7 साल बाद दोस्त से मिला शख्स, पहचानते ही आंखों से छलक पड़े आंसू, Video देख लोग हुए इमोशनल

एक लड़का अपने पुराने स्कूल के दोस्त से 7 साल बाद मिला। जैसे ही दोनों ने एक-दूसरे को पहचाना, लड़के की आँखों से आँसू बहने लगे। वह रो पड़ा। यह पल इतना भावुक करने वाला था कि वीडियो देखने वाले लोग भी इमोशनल हो गए।

दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो वक्त के साथ और भी गहरा होते चला जाता है। चाहे दोस्त साथ में हो या ना हो। कई बार आपने दो पुराने दोस्तों को बहुत दिनों बाद मिलते हुए देखा होगा। जिसके बाद उस पल जो भावनाएं उनके बीच उमड़ती हैं, वह किसी शब्दों में बयां नहीं किए जा सकते। हाल में ऐसे ही दो पुराने दोस्तों को 7 साल बाद मिलते हुए देखा गया, जिनका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए पुराने दोस्त (X/@NewsAlgebraIND)

एक-दूसरे से मिलकर भावुक हो गए पुराने दोस्त (X/@NewsAlgebraIND)

क्या हुआ वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक अपने सामने हेलमेट पहने खड़े दूसरे व्यक्ति से पूछता है कि आप आर्मी से हैं? इस पर वह जवाब देता है कि हां, क्यों क्या हुआ? आगे वह युवक उससे कहता है कि आप एक गलत काम करते हुए पकड़े गए हैं। इस पर वह व्यक्ति उससे पूछता है कि मैंने क्या गलत कर दिया? फिर वह युवक बोलता है कि आपने कुछ गलत किया है, आपने अपने दोस्त को धोखा दिया है। इस पर वह व्यक्ति उस युवक की बातों से तंग आकर बोलता है कि, जा यार! अपना काम कर।

End of Feed