Viral Video: शख्स ने समुद्र में लगा दी छलांग, फिर जो हुआ उसे देख कलेजा कांप जाएगा

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 2, 2023, 10:42 AM IST

Shocking Video: एक शख्स ने अचानक समुद्र में छलांग लगा दी। तभी पानी को चीरते हुए एक विशालकाय मछली बाहर निकलती है और शख्स को निगल जाती है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल दहलाने वाल मंजर
  • शख्स को निगल गई मछली
  • नजारा ेदखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए

Shocking Video: कुछ अलग और डेयरिंग करने की कोशिश में कई बार ऐसी घटना घट जाती है, जिसे देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कई बार तो लोग मौत को भी गले लगा लेते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। एक ऐसा ही वीडियो (Shocking Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है। जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। यकीन मानिए इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आपकी आंखें भी फटी की फटी रह जाएगी।

Shocking Video

दिल दहलाने वाला नजारा, (Photo Credit- Instagram)

ये मामला कहां और कब का है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई। लेकिन, इस नजारे को लोग सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स जहाज से समुद्र के अंदर घूम रहा था। अचानक शख्स जहाज से समुद्र में छलांग लगा देता है। लेकिन, जैसे ही वो छलांग लगाता है पानी के अंदर से एक विशालकाय मछली निकलती है और शख्स को अपना निवाला बना लेती है। जिस तरह मछली शख्स का शिकार करती है उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। तो पहले आप भी देखें दिल दहलाने वाला नजारा...

End of Feed