Viral Video: देश के कई इलाकों में इन दिनों जमकर गर्मी पड़ रही है। कुछ इलाकों में गर्मी इतना ज्यादा पड़ रही है कि कूलर-पंखे काम नहीं कर रहे हैं। इसके बाद लोग अपने घर में एसी लगवाने को मजबूर हो रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें घर को ठंडा करने का देसी जुगाड़ देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स अपने घर की खिड़की की बजाय छत पर कूलर लगाता दिख रहा है।
छत पर लगा दिया कूलर (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Video: देसी भाभी ने भैंस के साथ किया इतना खूंखार डांस, देखकर लोग बोले- अब दुनिया खत्म होने का टाइम आ गया
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि घर की छत पर कूलर लगाकर शख्स ने अपने पूरे घर को ठंडा कर दिया है। इसके साथ ही शख्स ने दावा किया है कि अब घर में एसी लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वीडियो में आप एक घर की छत पर बड़ा सा कूलर बनता देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि घर की छत के खुले हिस्से पर पहले एक एक्जॉस्ट फैन फिट किया गया। इसके बाद उसके आस-पास कूलर की तरह पानी रखने की व्यवस्था बनाई गई।इसके लिए पंखे के आसपास एक छोटा से टैंक बनाया गया। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि इसमें एक पंप भी लगाया जाता है और कूलिंग पैड लगाकर पाइप से जोड़ दिया जाता है। अब कूलर को ऊपर से ढक देते हैं। इससे कूलर तैयार होकर चालू हो जाता है। इस वीडियो को तारिक अंसारी नाम के शख्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @taarik_ansari से शेयर किया है। वीडियो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है।
