Viral Video: चलती ट्रेन में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था शख्स, मदद की जगह वीडियो बनाते रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के बाहर बेहद खतरनाक स्थिति में फंसा नजर आ रहा है और अपनी जान बचाने की कोशिश करता दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोग उसकी मदद करने के बजाय वीडियो बनाते नजर आते हैं।

Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया की दुनिया में कई तरह के वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। लेकिन, वायरल होने वाला हर वीडियो केवल मनोरंजन नहीं होता। कई बार कुछ तस्वीरें और वीडियो ऐसे भी सामने आते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चलती ट्रेन के बाहर बेहद मुश्किल हालात में फंसा दिखाई देता है। वायरल हो रही क्लिप में नजर आता है कि ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही है और एक शख्स ट्रेन के बाहरी हिस्से को पकड़े हुए नजर आ रहा है।

viral video

ट्रेन से लटका था शख्स, लोग बना रहे थे वीडियो (तस्वीर साभार- @jamalk38)

End of Feed