Viral Video: चलती ट्रेन में पतंग उड़ाता दिखा शख्स, ऐसी पतंगबाजी देख दंग रह जाएंगे आप

एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ट्रेन के गेट पर खड़े होकर पतंग उड़ा रहा है। ऐसे में उसकी दिलेरी देख हर कोई दंग रह गया।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन से उड़ाई पतंग
  • गेट पर खड़े होकर की पतंगबाजी
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Flying Kite Through Train: भारतीय लोगों को हर चीज में किक चाहिए होती है, वही वाली किक जो सलमान खान की मूवी में दंबग सुपरस्टार को मिलती थी। ऐसे में यहां के लोग कब कौन सी कलाकारी कर जाए, कोई भरोसा नहीं है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शख्स ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा होकर ऐसा ही कुछ करता हुआ नजर आ रहा है, जिसे देख आप दंग रह जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन के गेट पर खड़े होकर आराम से पतंगबाजी कर रहा है। हालांकि, ये काफी खतरनाक हो सकता है लेकिन शख्स को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता। उसका ध्यान सिर्फ उसकी पतंग पर है और उसके इस वीडियो को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। वैसे आम लोगों को ऐसे खतरनाक स्टंट से बचना चाहिए। क्योंकि खतरा कहकर नहीं आता।

End of Feed