वायरल न्यूज़

Video: दिल्ली की सड़कों पर पानी पूरी खाने पहुंची थी रशियन गर्ल, दुकानदार का नाम जानते ही हो गई हैरान

Viral Video: एक रशियन लड़की दिल्ली की सड़की पर घूम-घूमकर व्लॉग बनाती दिख रही है। इस दौरान वह एक गोलगप्पे वाले के पास पहुंचती है और कई सारे सवाल पूछती है।

Image

रशियन गर्ल का वीडियो (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • रशियन लड़की का वीडियो हुआ वायरल
  • दिल्ली की सड़कों पर दिखी व्लॉग बनाते
  • वीडियो देखकर आपको भी आएगा मजा

Viral Video: आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें कोई विदेशी लड़का या लड़की भारत में घूम-घूमकर व्लॉग बनाता नजर आता है। आजकल विदेशी लोगों में भारत आकर व्लॉग बनाने का चलन चल पड़ा है। विदेशियों को भी पता है कि भारत एक बड़ा मार्केट है और यहां के वीडियो अच्छे-खासे व्यूज देते हैं। इसी क्रम में एक रशियन लड़की दिल्ली की सड़की पर घूम-घूमकर व्लॉग बनाती दिख रही है। इस दौरान वह एक गोलगप्पे वाले के पास पहुंचती है और कई सारे सवाल पूछती है।

वीडियो देखकर दिल हार बैठेंगे आप

रशियन लड़की गोलगप्पा बपेचने वाले बच्चे से उसका नाम भी पूछता है। इसके बाद बच्चा जो जवाब देता है, उसे सुनकर लड़की के होश उड़ जाते हैं। आप देख सकते हैं कि रशियन लड़की पुरानी दिल्ली की गलियों में लगे गोलगप्पे के ठेले के पास पहुंचती है। इसके बाद वह ठेले वाले से पूछती है कि वह क्या बेच रहा है। इसके बाद ठेले वाला बच्चा बताता है कि वह पानीपूरी बेच रहा है। फिर रशियन लड़की ठेले वाले बच्चे से उसका नाम पूछती है। इसके बाद बच्चा जवाब देता है कि उसका नाम भारत है। देखें वीडियो-

लड़की पहली बार में बच्चे का नाम सुन नहीं पाती है तो वह एक बार फिर उससे नाम पूछती है। जब बच्चा फिर से उसे नाम बताता है तो वह हैरान रह जाती है। लड़की को यकीन नहीं होता कि बच्चे का नाम हमारे देश के नाम पर रखा गया है। वह उससे कहती है कि आपका नाम इंडिया है। इसके बाद रशियन लड़की हंसने लगती है। वीडियो में दिख रही रशियन लड़की का नाम मारिया चुगुरोवा है, जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं और रूस की रहने वाली हैं। वह इन दिनों गोवा में रह रही हैं और भारत में घूम-घूमकर व्लॉग बना रही हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article