वायरल न्यूज़

Viral Video: जैसे ही सोकर उठा शख्स, सामने अपनी शेरनी के साथ बैठा था शेर, नजारा देख यूजर्स बोले - भाई नींद कैसे आ गई?

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसके सामने एक शेर अपनी शेरनी के साथ बैठा है। ऐसे में जब शेर सोकर उठता है तो उसके सामने जंगल का राजा होता है।

Image

सोते हुए शख्स के सामने बैठा था शेर (X)

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स के सामने था जंगल का राजा
  • शेरनी के साथ बैठा था शेर
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Zoo Wildlife Viral Video: जंगल सफारी करना हर कोई चाहता है, हर कोई जंगली जानवरों को करीब से देखना चाहता है। ऐसे में लोग जंगल या वन्यजीव अभयारण्य में जाते हैं और उनसे रूबरू होते हैं। ऐसे में जरा सोचिए कि आप जंगल में सफारी करने गए हो और अचानक से आपके सामने शेर आ जाए तो आप क्या करेंगे? जाहिर है कि आपकी रूह कांप जाएगी। इस दौरान आपको कुछ समझ ही नहीं आएगा कि आप क्या करें?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शख्स जैसे ही सोकर उठता है, उसके सामने एक शेर बैठा होता है। शेर के साथ उसकी शेरनी भी होती है। लेकिन शख्स जरा भी पैनिक नहीं होता और फिर शेर भी जंगल में चला जाता है। दरअसल, ये नजारा एक चिड़ियाघर का है, जहां होटल बनाए गए हैं, जिसकी दीवारें शीशे की बनाई गई हैं। सोते हुए शख्स के सामने जो शेर बैठा था, वो भी शीशे के पार होता है।

सोते हुए शख्स के सामने बैठा था शेर

एक्स पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के काफी रिएक्शन आ रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि हम तो ऐसी जगह पर कभी सो ही ना पाए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि वो शेर अपने खाने का इंतजार कर रहा है। बता दें, इस वीडियो को '@AMAZlNGNATURE' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 7.88 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और अब तक इसे 8 हजार लोगों ने लाइक भी कर लिया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article