Falls While Dancing On E-Rickshaw Viral Video: रील्स बनाने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे, जो अपने शौक के चक्कर में कई भी रील्स बनाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में कई बार उनके साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है, जिसे देख लोग शॉक्ड भी हो जाते हैं और कुछ को तो देखने के बाद इतनी हंसी आती है कि पूछिए ही मत। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो हंसा-हंसाकर आपके पेट में दर्द करा देगा।
ई-रिक्शे पर डांस करता शख्स गिरा नीचे (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक ई-रिक्शे पर चढ़कर डांस कर रहा है। इस दौरान वह नजर का तीर हटा गाने पर कमर मटका रहा था, तभी अचानक से ई-रिक्शा आगे बढ़ जाता है और फिर उसका मोये-मोये हो जाता है। दरअसल, जैसे ही ई-रिक्शा आगे बढ़ता है, शख्स गिर जाता है। ऐसे में यह नजारा देख यूजर्स काफी मौज ले रहे हैं। उनका कहना है कि और ई-रिक्शे पर चढ़कर डांस करो।
ई-रिक्शे पर डांस करता शख्स गिरा नीचे
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ज्यादा हीरो बन रहा था, अब हीरो से जीरो बन गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि अब दोबारा ई-रिक्शे पर चढ़कर डांस नहीं करेगा। बता दें, इस वीडियो को 'babusingh7160' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1.91 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
