बंदर बनकर बंदरों को ही डराने लगा शख्स, Video देख छूट जाएगी हंसी

एक शख्स बंदर बनकर बंदरों के बीच पहुंच गया और वह उनके सामने अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। जिसे देख असली बंदर डर से इधर-उधर भागने लगे।

सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खू वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बंदरों के बीच पहुंचकर उन्हें डराने की कोशिश कर रहा है। बंदरों के बीच वह ऐसी हरकतें करने लगता है कि डर के मारे वहां मौजूद सारे बंदरों की सिट्ट-पिट्टी गुम हो जाती है।

man act as monkey scares real monkeys viral video

शख्स की हरकतों को देख डर गए बंदर (X/@Yashasvi_kumari)

बंदरों के बीच शख्स करने लगा बंदरों जैसी हरकत

वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि शख्स बंदरों के बीच जाकर उनकी तरह हरकतें करता नजर आता है। सबसे पहले तो वह बंदरों को अपने पास बुलाता है और फिर जब बंदर उसके पास जब आते हैं तो वह बंदरों की तरफ अपना चेहरा करके उन पर स्मोक छोड़ता नजर आ रहा है। यह देख बंदर डर जाते हैं और डर कर वे पीछे हट जाते हैं। शख्स की हरकतों को पहली नजर में देख ऐसा लगता है जैसे बंदरों के बीच कोई दूसरा बंदर आ गया हो लेकिन इस बंदर से दूसरे बंदर खौफ खा रहे है और अपनी जान के लिए खतरा महसूस कर रहे हैं।

End of Feed