Dangerous Scooter Ride Viral Video: इंस्टाग्राम पर हर रोज स्टंट या खतरनाक राइडिंग से रिलेटेड वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। ऐसे में आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स काफी तेज गति से स्कूटर चलाते हुए नजर आ रहा है। ऐसे में उसकी स्पीड देखने के बाद आप दिमाग अगले पांच मिनट तक काम नहीं करने वाला है।
स्कूटर राइड का खतरनाक वीडियो (Image Credit : Instagram)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में शख्स खतरनाक तरीके से स्कूटर चलाते हुए नजर आएगा, जिसे देखने के बाद आप या तो अपना चश्मा साफ करेंगे या अगर चश्मा नहीं लगाते हैं तो अपनी आंखें साफ करेंगे। वीडियो को आप ध्यान से देखेंगे तो आपको उसकी एक्चुअल स्पीड के बारे में पता लग पाएगा, जिसके आगे एक सुपर बाइक की स्पीड भी दम तोड़ देती है। ऐसे में इंटरनेट पर ये वीडियो काफी धूम मचा रहा है।
स्कूटर राइड का खतरनाक वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भाई स्कूटर लेकर इतना कांफिडेंस कहां से आ गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इसे ही असली टैलेंट कहते हैं। इस वीडियो को अब तक लाखों लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '5haddd_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
