फूड फ्यूजन वाले वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर देखने को मिल जाते हैं। जहां कभी कोई चॉकलेट चाऊमिन बना रहा होता है तो कोई कोल्ड्रिंक नूडल्स। कुछ लोग तो भिंडी वाला समोसा, शहद के साथ वड़ा पाव और चॉकलेट समोसा बनाते हुए भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए है। ऐसे में दो मिनट में तैयार होने वाली मैगी भी कहां पीछे रहने वाली थी। फूड एक्सपेरिमेंट के नाम पर मैगी की जितनी फजीहत हुई है उतनी किसी की नहीं हुई। मैगी में चॉकलेट और आइसक्रीम के एक्सपेरिमेंट तो खूब हुए हैं। मगर हाल में ही एक लड़के ने मैगी में बोर्नविटा और हॉर्लिक्स मिलाकर एक नई तरह की डिश बना दी है। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
मैगी बनाता लड़का (instagram/@subhajit_singhania)
ये भी पढ़ें:
लड़के ने मैगी को क्या बना दिया
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का सबसे पहले गैस चूल्हे पर बर्तन चढ़ाता है फिर उसमें वह पानी डालकर बोर्नविटा मिला देता है। इसके बाद वह उसमें मैगी के पैकेट को फाड़कर मैगी डाल देता है और फिर वह उसमें नवरत्न तेल डाल देता है। इतने भयंकर एक्पेरिमेंट से भी जब उसका पेट नहीं भरता तो वह उसमें चुटकी भर वैसलीन मिला देता है और अंत में वह हॉर्लिक्स डालकर मैगी को अच्छी तरह से पका लेता है। इस एक्पेरिमेंटल फूड-फ्यूजन के बाद जब मैगी पककर तैयार हो जाती है तो वह उसे एक कटोरे में निकालकर बड़े चाव से खाते दिखता है। उसके हाथ में इस अजीबोगरीब डिश देख उसकी बहन भी उस मैगी को खाने के लिए टूट पड़ती है।
वीडियो देख फूड लवर्स का टूटा दिल
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @subhajit_singhania नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर अब तक तमाम लोगों के कमेंट्स भी आ चुके हैं। जहां अधिकतर लोगों ने इस फूड फ्यूजन के नाम पर बने कबाड़े को लेकर अपनी नराजगी जताई है। जैसे एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "नूडल्स के नाम पर एक मैगी ही खाता था, इसने उसकी भी ऐसी-तैसी करके रख दी।" दूसरे ने लिखा, "वैसे इस मैगी का क्या नाम है भाई?" तीसरे ने लिखा, "जो कुछ भी तूने बनाया है, इसके लिए गरुण पुराण में अलग से सजा रखा गया है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
