Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Today Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार तो ऐसे-ऐसे नजारे (Shocking Video) देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते। वहीं, कुछ नजारे (Trending Video) ऐसे होते हैं, जो इमोशनल करने वाले होते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) को देखकर लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएगी। कई लोगों को तो इस नजारे पर यकीन तक करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, एक शख्स बाहुबली बनकर सिर पर बाइक उठाकर बस के ऊपर चढ़ने लगा।
शख्स का अनोखा अंदाज (तस्वीर साभार- @rowday______amanat_4u)
इस दुनिया में एक से एक अनोखे लोग हैं। कुछ लोग तो ऐसे हैं, जो अजीबोगरीब हरकत करके चर्चा में आ जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो सोच से बिल्कुल ही अलग होते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स बड़े आराम से भारी भरकम बाइक को सिर पर उठा लेता है। उसके बाद शख्स सीढ़ी के सहारे बस के ऊपर बाइक को लेकर चढ़ जाता है। जिस अंदाज में शख्स बाइक लेकर बस पर चढ़ रहा है, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। कई लोगों को तो अपनी आंखों पर यकीन तक करना मुश्किल हो रहा था। आप भी दिल थामकर इस वीडियो को देखें...
रियल लाइफ बाहुबली
नजारा देखकर जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या सच में ऐसा हो सकता है। इंस्टाग्राम पर इस हाहाकारी वीडियो को 'rowday______amanat_4u' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी का कहना है कि ये है असली बाहुबली। किसी का कहना है कि यह रियल में नहीं हो सकता है। कुछ लोग Ai वीडियो बता रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
