बाइक खरीदने के लिए सिक्के लेकर पहुंचा शख्स, गिनते-गिनते शोरूम कर्मचारी हुए परेशान, देखें Viral Video

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेलंगाना से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जहां बाइक खरीदने के लिए एक शख्स सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना कई अनोखे मामले वायरल (Trending Video) होते रहते हैं। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। जबकि, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ मामले ऐसे भी होते हैं, जो सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। क्योंकि, एक शख्स बाइक खरीदने के लिए सिक्के लेकर शोरूम पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ वो चर्चा का विषय बन गया है।

    अक्सर आपने सुना होगा कि पाई-पाई जोड़कर लोग घर और गाड़ी खरीदते हैं। लेकिन, कुछ लोग इस कथन को अनोखे अंदाज में चरितार्थ करते हैं। इस वायरल वीडियो में आपको कुछ इसी तरह का मामला देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि तेलंगाना में एक शख्स बाइक खरीदने के लिए शोरूम पहुंचा था। जो बाइक उसे पसंद आई उसकी कीमत 1.10 लाख रुपये थी। बाइक खरीदने के बाद जब पेमेंट की बारी आई तो शख्स ने हर किसी को चौंका दिया। शख्स ने 10-10 रुपए के सिक्कों से टोटल भुगतान किया। देखें वीडियो...

    सिक्के लेकर पहुंचा शोरूम

    वीडियो देखकर आप भी जरूर चौंक गए होंगे। बताया जा रहा है कि इस रकम को गिनते-गिनते शोरूम के कर्मचारियों की हालत खराब हो गई। हालांकि, जिसने भी यह नजारा देखा वो दंग रह गया। आलम ये है कि इस वीडियो पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि ये तो मेहनत की कमाई है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    End Article
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में...

    End of Feed