पैदल जाने वाले ब्रिज पर शख्स ने दौड़ा दी कार, नीचे का नजारा देखकर होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 15, 2025, 04:03 PM IST

Viral Video Today: वायरल वीडियो में देखेंगे भांजी चिल्लाती रहती है मगर मामा पैदल चलने वाले पुल पर कार दौड़ाता रहा। फ्रेम में फिर इसके बाद जो कुछ नजर आया देखकर होश उड़ जाएंगे।

Viral Video Today: सोशल मीडिया की दुनिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स ने पैदल चलने वाले ब्रिज पर कार दौड़ा दी। वीडियो में ब्रिज की खतरनाक स्थिति साफ नजर आती है, जहां नीचे का नजारा देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। ब्रिज की रेलिंग टूटी हुई और सड़क बुरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि यह स्थान वाहनों के लिए बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

मामा को रोकती रही भांजी मगर नहीं माना मामा

करीब पचास सेकंड के वीडियो में देखेंगे कार नदी के दूसरी तरफ है। शख्स पैदल चलने वाले पुल पर कार ले जाने की सोचता है ताकि दूसरी तरफ जाया जा सके। मगर शख्स जैसे ही आगे बढ़ता है कार में बैठी उसकी भांजी सावधान करती है। वो उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश करती है। भांजी बार-बार मामा से कहती है कि वो इस पुल से जाए, क्योंकि ये सिर्फ पैदल जाने वालों के लिए है। हैरान होंगे मामाजी भांजी की बात को नजर अंदाज करते हैं और कार को ब्रिज पर दौड़ा दिया।

End of Feed