Viral: इस मेकअप आर्टिस्ट ने तो कमाल कर दिया, महिला के सिर पर ही उगा दिया विशालकाय काला नाग, देखें वीडियो

इंस्टाग्राम पर एक महिला की वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसके सिर पर मेकअप आर्टिस्ट ने सांप वाला डिजाइन तैयार किया है। इसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के सिर पर सांप वाली अनोखी डिजाइन
  • देखकर डर गए सभी लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Hair Snake Design Viral Video: पार्लर या सैलून के बारे में तो आप सभी जानते ही हैं। ये ऐसा स्थान है, जहां सभी जाते भी हैं। ऐसे में आपने यहां अक्सर लोगों को अपने बालों में तरह-तरह की डिजाइन कराते हुए देखा होगा। कई बार तो लोगों के बालों की डिजाइन इतनी खतरनाक होती है, जिसे देखकर दिमाग ही हिल जाता है। वायरल हो रहा ये वीडियो (Viral Video) भी कुछ ऐसा ही है, जिसे देखने के बाद आपका सिर चकरा जाएगा।

Hair Snake Design Viral Video

महिला के सिर पर मेकअप आर्टिस्ट ने बनाई नाग वाली डिजाइन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक महिला नजर आएगी, जिसके सिर पर सांप वाली डिजाइन नजर आ रही है। दरअसल, महिला के सिर पर इतनी बेहतरीन कलाकारी कर मेकअप आर्टिस्ट ने सांप वाली डिजाइन बनाई है, जिसे देखकर आपको बिल्कुल ऐसा लगेगा, जैसे ये कोई बाल वाला सांप नहीं बल्कि कोई असली वाला खतरनाक काला नाग हो। ऐसे में लोग भी इस वीडियो काफी शेयर और लाइक कर रहे हैं।

End of Feed