उत्तर प्रदेश के महराजगंज से एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि कोल्हुई थाना परिसर में आपसी विवाद को लेकर पहुंचे दो पक्षों के बीच अचानक कहासुनी बढ़ गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से भिड़ गए और थाना परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई। वायरल वीडियो (Viral Video) में कुछ लोग एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और दरोगा दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
थाने में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट (Times Now Navbharat)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
विवाद सुलझाने थाने पहुंचे थे दोनों पक्ष
बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष किसी आपसी विवाद को लेकर कोल्हुई थाने पहुंचे थे। उम्मीद थी कि पुलिस के सामने मामले को बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा लेकिन थाने में ही दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर फिर से कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला सिर्फ बहस तक नजर आया, लेकिन कुछ ही देर में लोगों का गुस्सा बढ़ गया। इसके बाद दोनों तरफ से धक्का-मुक्की शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
देखते ही देखते थाना परिसर बना अखाड़ा
वीडियो (Video) में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक-दूसरे पर हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मी बीच में आकर लोगों को अलग करने की कोशिश करते हैं। मारपीट के बीच पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस वाले दोनों पक्षों को समझाने और विवाद शांत कराने की कोशिश करते नजर आते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
थाना परिसर में हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोग इस बात को लेकर हैरानी जता रहे हैं कि जिस जगह लोग अपनी शिकायत लेकर मदद की उम्मीद में पहुंचते हैं, वहीं दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
