Viral Video Today: मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल के टीचर ने कथित तौर पर बच्चों को शराब पिलाने की हरकत की। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया। कथित वीडियो में साफ दिख रहा है कि शिक्षक नशे की हालत में स्कूल पहुंचा और उसने अपने ही छात्रों को शराब ऑफर की। यह घटना न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंता पैदा करती है।
मध्य प्रदेश के स्कूल का कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। (Photo/Twitter)
सरकारी स्कूल की घटना
जानकारी के मुताबिक यह घटना कटनी के एक सरकारी स्कूल में हुई। वायरल वीडियो में शिक्षक को बच्चों के सामने शराब की बोतल लिए देखा जा सकता है। वह बच्चों को शराब पीने के लिए उकसाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों में गुस्सा है। लोगों ने स्कूल प्रशासन और जिला अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना ने सोशल मीडिया पर भी तीखी प्रतिक्रियाएं जन्म दीं। जहां यूजर्स ने इसे शिक्षा के मंदिर की गरिमा को तार-तार करने वाला कृत्य बताया।
एक्स पर देखें वीडियो
दूसरी तरफ जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए। शुरुआती जांच के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वायरल वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।
