Video: दरवाजे पर कुंडली मारकर बैठा था ‘मौत का पहरेदार’, कमरे में मौजूद लोगों के देखते ही सूख गए प्राण

मध्य प्रदेश के सागर जिले में 5 फीट लंबे जहरीले कोबरा ने घर के दरवाजे की कुंडी पर पूरी रात फन फैलाकर बैठकर पूरे परिवार को घर में कैद कर दिया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video) इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक सांप कमरे के दरवाजे की कुंडी पर कुंडली मारकर बैठा हुआ नजर आ रहा है। कमरे में मौजूद लोगों की इतनी हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वे कमरे से उठकर कुंडी खोल बाहर चले जाएं। वायरल हो रहा यह वीडियो (Viral Video) मध्य प्रदेश के सागर जिले के पथरिया जाट गांव की बताई जा रही है। जहां एक परिवार को पूरी रात अपने ही घर के अंदर कैद होकर बितानी पड़ी। वजह थी एक करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा, जिसने घर के दरवाजे की कुंडी पर फन फैलाकर कब्जा जमा लिया था।

5 feet cobra in house snake rescue viral video

कमरे के दरवाजे पर पूरी रीत बैठा रहा कोबरा सांप (Facebook/तमकुही राज विधानसभा)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पूरी रात घर में कैद रहा परिवार

बताया जा रहा है कि घर में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे। जहरीले सांप को देखकर कोई भी दरवाजे के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। कोबरा लगातार दरवाजे की कुंडी पर बैठा रहा। ऐसे में परिवार के सभी लोग पूरी रात घर के अंदर ही कैद रहे। डर इतना था कि किसी ने दरवाजा खोलने या सांप को भगाने की कोशिश भी नहीं की। परिवार ने पूरी रात भगवान से प्रार्थना करते हुए किसी तरह समय बिताया।

End of Feed