जब मालकिन ठेला खींचने में थक गई, तो कुत्ते ने थाम ली लगाम, वीडियो जीत लेगा आपका दिल

सोशल मीडिया पर इस समय कुत्ते का एक भावनात्मक वीडियो तेजी वायरल हो रहा है। जिसमें एक वफादार कुत्ता अपनी बूढ़ी मालकिन की मदद करने को दौड़ जाता है। जिसके बाद वह ठेले से सामान से भरी हुई बोरी अपने मुंह से खींच-खींचकर नीचे उतारता है। लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद और भी इससे मिलते-जुलते कई वीडियो शेयर किए हैं।

जानवरों में कुत्ता सबसे ज्यादा वफादार माना जाता है। इसलिए इंसान सबसे ज्यादा इसी को पालना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी अपना दिल हार बैठेंगे। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बूढ़ी औरत चढ़ाई वाले रास्ते बोरियों से भरा ठेला खींचती हुई दिखाई दे रही है। यह नजारा जब बूढ़ी औरत के पालतू कुत्ते ने देखा तो वह मदद को दौड़ पड़ा।

_dog viral video

जब मालकिन ठेला खींचने में थक गई, तो कुत्ते ने थाम ली लगाम (फोटो: X/@TheFigen_)

उसने अपने मुंह से बोरे को खींच-खींचकर नीचे उतारा। उसके बाद वह एक बोरे को अपने मुंह में दबाकर चलने लगा। इसी वीडियो में आगे एक और दृश्य देखने को मिलता है। जिसमें कुत्ते की मालकिन सामान से भरा एक बोरा अपने सिर पर ला रही होती है। जिसको देखने के बाद कुत्ता फिर से मदद को आगे दौड़ जाता है।

End of Feed