रोबोट ने पैदल चलकर बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 106 किलोमीटर की दूरी की तय

हर रोज तकनीक लोगों के जीवन में एक नई क्रांति ला रही है। जहां पहले रोबोट्स चलना क्या, अपने पैरों पर बैलेंस बनाकर खड़े तक नहीं हो पाते थे, आज एक रोबोट ने अपने पैरों पर पैदल चलते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। इस रोबोट का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है।

मशीनों को बनाने से लेकर घर में खाना बनाने तक, आजकल सारे काम रोबोट कर ले रहे हैं। अब एक रोबोट ने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाकर दिखा दिया है। जी हां! आपने सही सुना, अब रोबोट्स भी नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। जैसे इस रोबोट ने पैदल चलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है।

पैदल चलता रोबोट

पैदल चलता रोबोट (Instagram/@guinnessworldrecords)

रोबोट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

दरअसल, यह ह्यूमनॉइड रोबोट 106.286 किलोमीटर पैदल चलकर अपना नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करा चुका है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस रोबोट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सड़क पर बने फुटपाथ पर चलते हुए नजर आ रहा है।

End of Feed