VIDEO: सुविधाएं नहीं, इरादे मजबूत! सड़क किनारे पढ़ाई करती दिखी मासूम, लोग बोले- 'मजबूरी के आगे कभी नहीं झुकती मेहनत'

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भावुक और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटी बच्ची सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर पूरी लगन से पढ़ाई करती नजर आ रही है। सुविधाओं की कमी के बावजूद बच्ची का यह जज्बा लोगों का दिल जीत रहा है।

Viral Video: कहते हैं कि अगर इरादों में बुलंदी और मन में कुछ सीखने की चाह हो, तो अभाव और परिस्थितियां कभी आड़े नहीं आतीं। आप सबने इस तरह के कई उदाहरण देखे और सुने होंगे। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में इंटरनेट पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जो जिंदगी के कड़वे सच और एक बच्ची के अटूट जज्बे को एक साथ बयां करता है। क्योंकि, यह बच्ची सड़क किनारे आराम से बैठकर पढ़ाई करने में डूबी हुई है। जिसने भी यह नजारा देखा वो भावुक हो गया।

End of Feed