Viral Video: बीच सड़क ढोल पर बच्ची ने डांस से मचाया ऐसा धमाल, स्वैग देखकर सोशल मीडिया हो गया जबरा फैन

Viral Video: ढोल की जोरदार थाप के बीच एक नन्ही बच्ची का प्यारा डांस सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। बच्ची ने मस्ती में ऐसे कदम थिरकाए कि देखने वाले भी उसकी मासूम अदाओं के कायल हो गए।

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रोजाना हजारों-लाखों वीडियो (Trending Video) शेयर होते हैं। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के मामले शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक प्यारे वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो में ढोल की जोरदार और जोशीली थाप के बीच एक नन्ही बच्ची बेहद उत्साह के साथ डांस करती नजर आ रही है। पारंपरिक संगीत की धुन सुनते ही बच्ची जिस अंदाज में थिरकना शुरू करती है, उसे देखकर वहां मौजूद लोग भी मुस्कुराने पर मजबूर हो जाते हैं। आलम ये है कि इस क्यूट डांस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

End of Feed