Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक मजेदार वीडियो (Shocking Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो (Viral Video) को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Lioness Buffalo Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। क्योंकि, इस वीडियो में शेरनियों का झुंड भैंसे का शिकार करना चाहती थी। लेकिन, अचानक पूरी बाजी पलट गई और फिर जो हुआ उस देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
दिल दहलाने वाला मंजर, (Photo Credit- Instagram)
शेर और शेरनी का नाम सुनते ही दूसरे जानवरों के पसीने छूट जाते हैं। कई जानवरों तो इन्हें देखते ही भाग खड़े होते हैं। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं अगर शेर और शेरनी किसी पर हमला कर दे तो उसकी क्या हालत होगी? लेकिन, इस वायरल वीडियो में शेरनियों ने ऐसा धमाल मचाया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं शेरनियों का झुंड एक भैंसे का शिकार करना चाहती है। शेरनियों ने बुरी तरह भैंसे को दबोच रखा है। नजारा देखकर ऐसा लगता है भैंसे का बचना मुश्किल है। अचानक पूरी बाजी पलट जाती है और एक दूसरे भैंसे की धांसू एंट्री होती है और फिर क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के लिए सहम गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'naturewildside' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वीडियो देखकर कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। तो किसी का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था भाई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।
